लाइव न्यूज़ :

लखनऊ खंडपीठ में न्यायिक कामकाज का कल भी बहिष्कार करेंगे अधिवक्‍ता

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:10 IST

Open in App

लखनऊ, एक मार्च इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य का बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। अधिवक्तागण 24 फरवरी से लगातार न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं जिसके चलते उच्‍च न्‍यायालय सहित सभी अधीनस्थ अदालतों में कामकाज प्रभावित हो रहा है ।

अवध बार एसोसिएशन ने सोमवार को बैठक करके अदालती बहिष्कार को बढ़ाने का निर्णय लिया है। बार की मांग है कि लखनऊ खंडपीठ का क्षेत्राधिकार बढ़ाया जाए और विभिन्न न्यायाधिकरणों की स्थापना राजधानी में की जाए।

बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष एचजीएस परिहार व संचालन महासचिव शरद पाठक ने किया। पाठक ने बताया कि आयकर, व्‍यापार कर और स्टेट पब्लिक बार समेत कई प्रमुख एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और अवध बार के आंदोलन में पूरा साथ देने की बात कही। बैठक में बार के पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हुए।

अधिवक्ताओं की मांग है कि नए बनाए जाने वाले सभी न्यायाधिकरण राजधानी में ही स्थापित किये जाएं। इन न्यायाधिकरणों में जीएसटी, शिक्षा व कम्पनी न्यायाधिकरण शामिल हैं। साथ ही यह भी मांग है कि गोमती नगर में लखनऊ खंडपीठ की विशाल इमारत बनायी गई है, जहां करीब दो दर्जन कोर्ट रूम खाली पड़े हैं अतः लखनऊ के आस-पास के जिलों का क्षेत्राधिकार यहीं संबद्ध कर दिया जाए ताकि वादकारियों को सुविधा मिले।

वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के अधिवक्ता चाहते हैं कि न्यायाधिकरण वहां बनाए जाएं और वर्तमान क्षेत्राधिकार में भी कोई परिवर्तन न किया जाए और इसको लेकर वहां के अधिवक्‍ता भी आंदोलनरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग