लाइव न्यूज़ :

कंपनियों की कर्मचारियों को सलाह, घर पर रहकर करें काम, CAA पर सोशल मीडिया चर्चा में नहीं लें भाग

By भाषा | Updated: December 19, 2019 18:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देगुड़गांव और नोएडा स्थित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर पर रहकर ही काम करने की सलाह दी साथ ही उन्हें सीएए पर सोशल मीडिया में होने वाली चर्चा और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने को कहा।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों को देखते हुये बृहस्पतिवार को गुड़गांव और नोएडा स्थित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर पर रहकर ही काम करने की सलाह देते हुये उन्हें सीएए पर सोशल मीडिया में होने वाली चर्चा और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने को कहा।

गुड़गांव स्थित कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से बाहर निकलते हुये सतर्क रहने को कहा है। इसके साथ कंपनियों ने कर्मचारियों को प्रदर्शनों और नागरिकता कानून को लेकर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस से भी दूर रहने को कहा है। अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कर्मचारियों ने अपनी पहचान छुपाने की शर्त पर ये बातें साझा की हैं।

एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारी ने कहा, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर बढ़ते विरोध के बीच किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट कथित तौर पर संवदेनशील और भड़काउ हो सकती है। हमें प्रदर्शनों से भी दूर रहने की सलाह दी गई है।’’

नोएडा की कुछ कंपनियों ने प्रात: 11 बजे जब उनके कुछ कर्मचारी कार्यालय पहुंचने के रास्ते में थे या फिर कुछ निकलने की तैयारी में थे, ईमेल भेजकर उन्हें घर पर रहकर ही काम करने की सलाह दी है। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साफ्टवेयर इंजीनियर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘‘जो कार्यालय पहुंच गये थे उन्हें शाम तक रुकने और सावधानी पूर्वक घर जाने की योजना बनाने को कहा गया। जिन्होंने अमेरिकी समय के अनुसार रात देर से काम शुरू किया उन्हें घर पर ही रहने को कहा गया।’’ दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी जाने वाली ज्यादातर सड़कों पर अवरोध खड़े कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। इससे नोएडा और गुड़गांव से आने जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लग गया। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनगुरुग्रामदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे