एडमिरल कर्मबीर सिंह ने कैंपबेल खाड़ी में नौसेना स्टेशन का दौरा किया

By भाषा | Published: November 13, 2020 10:56 PM2020-11-13T22:56:41+5:302020-11-13T22:56:41+5:30

Admiral Karmabir Singh visited the Naval Station at Campbell Bay | एडमिरल कर्मबीर सिंह ने कैंपबेल खाड़ी में नौसेना स्टेशन का दौरा किया

एडमिरल कर्मबीर सिंह ने कैंपबेल खाड़ी में नौसेना स्टेशन का दौरा किया

नयी दिल्ली, 13 नवंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह ने शुक्रवार को ग्रेट निकोबार द्वीप में कैंपबेल खाड़ी में रणनीतिक रूप से स्थित नौसेना के एयर स्टेशन का दौरा किया तथा क्षेत्र में भारतीय नौसेना की परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एयर स्टेशन आईएनएस बाज़ हिंद महासागर क्षेत्र से गुजरने वाले कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर नज़र रखता है।

अंडमान-निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने एडमिरल सिंह को विभिन्न परिचालन विषयों से अवगत कराया।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना प्रमुख को कमान के बुनियादी ढांचे और परिचालन संबंधी तैयारियों आदि के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य में तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी।

उन्होंने कहा, "इस यात्रा का मकसद दीपावली के मौके पर जवानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना था।"

अंडमान-निकोबार कमान तीनों सेनाओं की कमान है। यह देश का इस तरह की एकमात्र कमान है जिसकी हिंद महासागर में देश के रणनीतिक हितों की रक्षा में अहम भूमिका रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Admiral Karmabir Singh visited the Naval Station at Campbell Bay

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे