लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: कर्फ्यू में छूट मिलते ही दूध की दुकानों पर टूट पड़े लोग, हिदायतों की जमकर हुई अनदेखी

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:30 IST

दूध की दुकानों पर भारी भीड़ जुटने से सबक लेते हुए प्रशासन ने अब तय किया है कि कर्फ्यू के दौरान शहर के किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर जाकर दूध लाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश) में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लगाये गये कर्फ्यू में थोड़ी-सी छूट मिलते ही सोमवार शाम अधिकांश इलाकों में बड़ी तादाद में लोग दूध की दुकानों पर जमा हो गये। इस दौरान उन्हें सामाजिक दूरी बनाने को लेकर सरकार द्वारा लगातार दी जा रही हिदायतों की खुलेआम अनदेखी करते देखा गया। इन अनियंत्रित जमावड़ों के दृश्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बहरहाल, शहर में दूध की कई दुकानों के बाहर पुलिस तैनात रही और उन्हें ग्राहकों को दूर-दूर खड़े होकर व्यवस्थित कतार लगाते देखा गया। ये कतारें लम्बी थीं और ग्राहकों को दूध पाने के लिये खासा इंतजार करना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये सख्त कदम उठाते हुए सोमवार को दूध और फल-सब्जियों की दुकानें पूरी तरह बंद रखे जाने का आदेश दिया था। हालांकि, लोगों को हुई परेशानियों को देखते हुए सोमवार शाम पांच से सात बजे के बीच केवल दूध की दुकानें खोले जाने की ढील दी गयी।

दूध की दुकानों पर भारी भीड़ जुटने से सबक लेते हुए प्रशासन ने अब तय किया है कि कर्फ्यू के दौरान शहर के किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर जाकर दूध लाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के ताजा आदेश के मुताबिक दूध विक्रेता मंगलवार से सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ग्राहकों के घर-घर जाकर दूध की आपूर्ति करेंगे। इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह