लाइव न्यूज़ :

अधीर ने शाह से दलित लड़की से बलात्कार व हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:17 IST

Open in App

दिल्ली की एक दलित लड़की की बलात्कार के बाद हत्या करने के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संबंधित अधिकारियों को मामले की अच्छी तरह से जांच करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश देने का आग्रह किया।बहरामपुर के सांसद ने शाह को एक पत्र लिखकर कहा कि निर्भया कांड के बाद राष्ट्रीय आक्रोश दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों को रोकने में विफल रहा है और यह जगह "भारत की बलात्कार राजधानी" बन गई है।अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके की 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ उसके मकान मालिक के एक रिश्तेदार ने हरियाणा के गुड़गांव में कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख ने पत्र में कहा कि वह "दिल्ली की 13 साल की दलित लड़की के साथ किए गए जघन्य अपराध की ओर आपका (शाह का) ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं। जैसा कि अखबारों में खबर आई है, असहाय लड़की के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। दिल्ली में अपराध की स्थिति ने हम सभी को परेशान कर दिया है क्योंकि यह कानून और व्यवस्था की गंभीर समस्या है।"उन्होंने शाह से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि आरोपियों को जल्द से जल्द ऐसी सज़ा दिलाई जाए, जो एक मिसाल हो।चौधरी ने कहा, “निर्भया कांड ने राजधानी की अंतरात्मा को झकझोर दिया था और पूरे देश के लिए आंखें खोलने वाला था, लेकिन हमने इससे सबक नहीं सीखा और राजधानी में जघन्य अपराध बदस्तूर जारी है। दिल्ली भारत की बलात्कार राजधानी के तौर पर बदनाम हो गई है।” गुड़गांव पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने भारतीय दंड संहिता धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम में बलात्कार की पुष्टि होती है तो प्राथमिकी में और धाराएं जोड़ी जाएंगी। इस महीने के शुरू में दिल्ली छावनी इलाके में नौ वर्षीय दलित बच्ची की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी