लाइव न्यूज़ :

अडानी-हिंडनबर्ग विवाद: SC ने सेबी को 2 महीने में जांच रिपोर्ट सौंपने का दिया निर्देश, विशेषज्ञ पैनल का किया गठन

By रुस्तम राणा | Updated: March 2, 2023 15:55 IST

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि मामले के विभिन्न अन्य पहलुओं की नियामक संस्था द्वारा जांच की जानी चाहिए। खंडपीठ ने कहा, सेबी को जांच करनी चाहिए कि क्या स्टॉक प्राइसिंग का उल्लंघन और हेरफेर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष अदालत ने कहा कि मामले के विभिन्न अन्य पहलुओं की नियामक संस्था द्वारा जांच की जानी चाहिएखंडपीठ ने कहा, सेबी को यह जांच करनी चाहिए कि क्या स्टॉक प्राइसिंग का उल्लंघन और हेरफेर किया गया हैअदालत ने शेयर बाजार के नियामक तंत्र के मौजूदा ढांचे की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बाजार नियामक सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) को अडानी-हिंडनबर्ग मामले में अपनी जांच पूरी करने और दो महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि मामले के विभिन्न अन्य पहलुओं की नियामक संस्था द्वारा जांच की जानी चाहिए।

खंडपीठ ने कहा, "सेबी को जांच करनी चाहिए कि क्या स्टॉक प्राइसिंग का उल्लंघन और हेरफेर किया गया है।" शीर्ष अदालत ने शेयर बाजार के नियामक तंत्र के मौजूदा ढांचे की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का भी गठन किया। इसने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एएम सप्रे को समिति का प्रमुख और ओपी भट्ट, न्यायमूर्ति केपी देवदत्त, केवी कामत, नंदन नीलेकणि और सोमशेखर सुंदरसन को समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया।

आपको बता दें कि हाल ही में हिंडनबर्ग ने अडानी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के खिलाफ एक खुलासा किया था और एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें कंपनी पर "हेरफेर और धोखाधड़ी" जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि अडानी समूह ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। हिंडनबर्ग के आरोपों के 413 पन्नों के खंडन में, कंपनी ने उन्हें "किसी विशिष्ट कंपनी पर केवल एक अनुचित हमला ही नहीं बल्कि भारत पर एक सुनियोजित हमला" कहा था। 

रिपोर्ट के प्रकाशित होने के पश्चात् अडानी समूह की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। यहां तक कि समूह के मालिक गौतम अडानी की व्यक्तिगत संपत्ति में गिरावट आई। हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह की सभी कंपनियों को 12,37,891.56 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टAdani Enterprisesगौतम अडानीभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी