लाइव न्यूज़ :

पवार-अडानी की मुलाकात के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बोला तीखा हमला, कहा- 'अडानी हमाम में सब नंगे हैं'

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2023 21:36 IST

पवार-अडानी की मुलाकात के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक किसी भी राजनेता को इस आदमी के साथ नहीं जुड़ना चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देTMC सांसद ने कहा, जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक किसी भी राजनेता को इस आदमी के साथ नहीं जुड़ना चाहिएउन्होंने लिखा, मेरा ट्वीट विपक्ष विरोधी एकता नहीं है। बल्कि यह जनहित के पक्ष में हैकहा- अडानी ने अपने दोस्तों के जरिए मुझ तक और कुछ अन्य लोगों तक पहुंचने की पूरी कोशिश की

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को उद्योगपति गौतम अडानी से मुलाकात के कुछ घंटे बाद, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने निशाना साधा है। तृणमूल कांग्रेस की नेता ने कहा कि जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक किसी भी राजनेता को बिजनेस टाइकून से जुड़ना नहीं चाहिए। जाहिर है हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी इंटरप्राइजेज पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर टीएमसी सांसद यह कह रही हैं। 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अडानी ने अपने दोस्तों के जरिए मुझ तक और कुछ अन्य लोगों तक पहुंचने की पूरी कोशिश की। उसे दरवाजा भी नहीं मिला, उसके पास से निकलने की तो बात ही छोड़ो। मेरे पास अडानी के साथ वन टू वन के आधार पर चर्चा करने के लिए कुछ भी नहीं है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक किसी भी राजनेता को इस आदमी के साथ नहीं जुड़ना चाहिए।”

महुआ मोइत्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “अडानी हमाम में तो सारे ही नंगे हैं। मुझे महान मराठों से लोहा लेने में कोई डर नहीं है। उम्मीद ही कर सकते हैं कि उनमें पुराने रिश्तों से पहले देश को रखने की अच्छी समझ हो और नहीं, मेरा ट्वीट विपक्ष विरोधी एकता नहीं है। बल्कि यह जनहित के पक्ष में है।”

अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की विपक्ष की मांग के बीच अडानी ने गुरुवार को पहले दक्षिण मुंबई में उनके सिल्वर ओक आवास पर पवार से मुलाकात की।

टॅग्स :महुआ मोइत्राशरद पवारटीएमसीAdani Enterprisesगौतम अडानीNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी