लाइव न्यूज़ :

आदमपुर विधानसभा सीटः चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट, कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्ननोई का ट्वीट, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 2, 2022 16:11 IST

Adampur assembly seat: हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुलदीप बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की थी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी।

चंडीगढ़ः हरियाणा में कांग्रेस को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के बेटे और आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट...।

 

कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के 'क्रॉस वोटिंग' करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई भाजपा में शामिल होने से पहले विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। बिश्नोई ने भी मंगलवार को संकेत दिए कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ''चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट।'' इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ''नयी शुरुआत करने से मत डरिए। इस बार कुछ बेहतर करने का मौका है।'' हाल के हफ्तों में, बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें की थीं।

एक हफ्ते पहले बिश्नोई ने नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की थी। दस जुलाई को बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने उनकी जमकर तारीफ की थी। कांग्रेस ने पिछले महीने बिश्नोई (53) को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा गर्म है। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कुलदीप बिश्नोईहरियाणाकांग्रेसBJPमनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?