लाइव न्यूज़ :

अभिनेता एवं टीएमसी विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती ने राजनीति छोड़ने की इच्छा जताई

By भाषा | Updated: February 17, 2021 22:24 IST

Open in App

कोलकाता, 17 फरवरी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) से नेताओं के इस्तीफों के बीच अभिनेता और विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती ने बुधवार को राजनीति छोड़ने और अभिनय पर तवज्जो देने की इच्छा जताई है।

बारासात से दो बार के विधायक ने कहा कि वह पहले ही पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने फैसले से अवगत करा चुके हैं। बनर्जी ने उनसे कुछ दिन इंतजार करने को कहा है।

चक्रवर्ती ने एक समाचार चैनल से कहा, " मैं 2011 से पहले (जब पार्टी राज्य में सत्ता में आई) टीएमसी से जुड़ा था। 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले, मैंने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से कहा था कि मैं राजनीति छोड़ कर अभिनय की (दुनिया) में लौटना चाहता हूं, लेकिन उन्होंने मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहा।"

उन्होंने कहा, " इस बार भी, मैंने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं और अभिनय पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा है कि वह मुझे बताएंगी। "

उन्होंने पूछे जाने पर किसी अन्य पार्टी में शामिल होने से भी इनकार किया।

पार्टी के उत्तर 24 परगना जिले के प्रमुख और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रियो मुल्लिक ने कहा है कि वह चक्रवर्ती से बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग