लाइव न्यूज़ :

सहवाग ने पिटाई से मरे आदिवासी की मां को भेजे 1.5 लाख, दिखाया- वे बस बोलते नहीं करते भी हैं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 3, 2018 19:43 IST

आदिवासी मधु को 1 किलो चालव चुराने पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। सहवाग ने इस पर ट्वीट किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैलः भारतीय पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर सुर्खियों में है। एएनआई ट्वीट के मुताबिक हाल ही में केरल के पलक्कड़ में मधु नामक एक आदिवासी को एक किलो चावल चोरी के इल्जाम में पीट-पीट कर मार डाला था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखकर वीरेंद्र सहवाग ने पीड़ित के मधु की मां को 1.5 लाख रुपये भिजवाया था। कार्यकर्ता राहुल एसवार ने पुष्टि कि उन्हें वीरेद्र सहवाग द्वारा 1.5 लाख रुपये का चेक प्राप्त हो चुका है। राहुल ईश्वर ने ये भी कहा कि इस चेक को वो 11 अप्रैल को उनकी मां मधु को सौपेंगे।  

बता दें कि यह मामला केरल के अट्टापड़ी इलाके का था। यहां 27 वर्षीय आदिवासी युवक की एक दुकान से एक एक किलो चावल चोरी करने के आरोप में पिटाई की गई थी। उसकी पिटाई इतनी बुरी तरह से की गई की अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। इस युवक की वीडियो वायरल हुई। 

वीडियो को देख कर वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट किया था। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा था कि मधु ने केवल एक किलो चावल ही चुराया था। इस बात पर उबेद, हुसैन और अब्दुल की भीड़ ने उस गरीब को मार डाला। यह समाज के लिए कलंक की तरह है। मुझे इस बात पर शर्म आती है कि ऐसा करने पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

इसके बाद उन्होंने मधु की मां को 1.5 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। वीरेद्र सहवाग के लिए यह पहला मौका नहीं है  वो इससे पहले भी कई लोगों की मदद कर चुके हैं। पिछले साल दिसम्बर में  एक ट्वीट करके एक लड़के को असली हीरो बताया था। दरअसल उनके मुताबिक भीम ने सही समय पर अपनी शर्ट दिखा कर सैकड़ों ट्रेन यात्रियों की जान बचाई थी। सहवाग के अनुसार भीम ने देखा कि रेल की पटरियां आगे टूटी हुई थी। तभी उसी ओर एक ट्रेन तेज रफ्तार आगे बढ़ते दिखी। भीम भागते हुए ट्रेन की तरफ बढ़ा और अपनी लाल रंग की शर्ट उतारकर उसने ट्रेन के सामने फहराने लगा।

टॅग्स :वीरेंद्र सहवाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटप्रचंड-बेमिसाल-अजेय, आप सूर्य को नहीं रोक सकते?, वैभव सूर्यवंशी पर कायल हुए वीरेंद्र सहवाग, पोस्ट वायरल

क्रिकेट177 गेंद में 200 रन, 33 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, शान ने इंजमाम को पीछे छोड़ा, पाकिस्तान की धरती पर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम

भारतबिहार से भाजपा क्या पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को राज्यसभा भेजेगी?, अप्रैल 2026 में 5 सीट पर चुनाव

क्रिकेटBCCI अध्यक्ष और वीरेंद्र सहवाग की पत्नी के बीच अफेयर की चर्चाएं, सोशल मीडिया पर मिथुन मन्हास के आरती से संबंध होने के संकेत

क्रिकेटदिल्ली प्रीमियर लीगः 100000 में आर्यवीर और 8 लाख में बिके आर्यवीर सहवाग, आमने-सामने होंगे कोहली भतीजा और सहवाग पुत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप