लाइव न्यूज़ :

Karnataka Election: "मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या की हो रही साजिश", रणदीप सुरजेवाला का भाजपा पर आरोप, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 6, 2023 10:42 IST

रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडिया जारी कर यह दावा किया है कि भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा है कि "चित्तपुर के एक नेता (जो पीएम मोदी के भी चहेते हैं) ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने का बयान दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।कांग्रेस के अनुसार, भाजपा मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच रही है।पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर यह दावा किया है।

बेंगलुरु:  कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की फिराक में है और इसके लिए योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया है कि चित्तपुर के एक नेता जो पीएम मोदी के भी चहेते हैं ने यह बयान दिया है कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मार देंगे। 

अपने बयान में सुरजेवाला ने कहा है कि "भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को मारने की फिराक में हैं, चित्तपुर के एक नेता (जो पीएम मोदी के भी चहेते हैं) ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने का बयान दिया है। भाजपा अब मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने के लिए दयनीय योजना बना रही है।" 

क्या है कांग्रेस का दावा

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि भाजपा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की योजना बना रही है। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि चित्तपुर से बीजेपी के उम्मीदवार की एक रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा इस तरह की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि ये चित्तपुर से बीजेपी वही उम्मीदवार जो पीएम मोदी और सीएम बोम्मई के चहेते है। 

यही नहीं बयान में सुरजेवाला ने यह भी कहा है कि भाजपा प्रजातंत्र की हत्या कर रही है और अब पार्टी द्वारा विपक्ष की भी हत्या करने की बात सामने आ रही है। उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा है कि भाजपा ने अपना स्तर इतना गिरा लिया है कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या करना चाहती है। वे अमित शाह द्वारा कर्नाटक में संविधान का मजाक उड़ाने का भी दावा किया है। 

माहौल उनके खिलाफ होने से रची जा रही हत्या की साजिश- सुरजेवाला

अपने बयान में रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया है कि अब जब कर्नाटक चुनाव प्रचार में यह साफ हो रहा है कि माहौल भाजपा के खिलाफ है तो अब इस तरह की हत्या की साजिश रचने की बात सामने आ रही है। गौर करने वाली बात यह है कि सुरजेवाला ने एक ऑडियो क्लिप को सुनाया है जिसमें कथित तौर पर एक भाजपा नेता द्वारा इस साजिश का जिक्र किया जा रहा है। 

कांग्रेस का दावा है कि इस ऑडियो में भाजपा नेता का आवाज है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में आज 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया है।  

 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023रणदीप सुरजेवालाकांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत