त्रिपुरा में बेटी से बलात्कार का आरोपी मृत मिला: पुलिस

By भाषा | Updated: June 2, 2021 15:33 IST2021-06-02T15:33:36+5:302021-06-02T15:33:36+5:30

Accused of raping daughter found dead in Tripura: Police | त्रिपुरा में बेटी से बलात्कार का आरोपी मृत मिला: पुलिस

त्रिपुरा में बेटी से बलात्कार का आरोपी मृत मिला: पुलिस

अगरतला, दो जून उत्तरी त्रिपुरा जिले में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि व्यक्ति पर उसके परिवार ने कुछ दिन पहले 17 वर्षीय बेटी से बलात्कार का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति का शव मंगलवार को उसके घर के निकट एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस अधीक्षक भानुपदा चक्रवर्ती ने कहा, ''प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।''

पुलिस ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों ने सोमवार को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसपर बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार बलात्कार की यह कथित घटना शुक्रवार हो हुई थी। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Accused of raping daughter found dead in Tripura: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे