लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया अखलाक हत्याकांड का आरोपी

By भाषा | Updated: September 2, 2019 23:53 IST

पुलिस ने बताया कि हरिओम (30) नामक आरोपी लूटपाट और गाजियाबाद में चुरायी हुई संपत्ति बेईमानी से हासिल करने के कम से कम चार मामलों में वांछित था। वह अखलाक हत्याकांड मामले में अन्य आरोपियों के साथ जमानत पर था।

Open in App

ग्रेटर नोएडा में रविवार की रात को एक मुठभेड़ के दौरान 2015 में दादरी में हुई मोहम्मद अखलाक हत्याकांड का एक आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि हरिओम (30) नामक यह आरोपी लूटपाट और गाजियाबाद में चुरायी हुई संपत्ति बेईमानी से हासिल करने के कम से कम चार मामलों में वांछित था। वह अखलाक हत्याकांड मामले में अन्य आरोपियों के साथ जमानत पर था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती रात को थाना जारचा की पुलिस को समाना नहर के पास एक बदमाश के लूटपाट के इरादे से मौजूद होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन लुटेरे ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हरिओम नामक लुटेरा घायल हो गया। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि हरिओम के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। वह बिशाहड़ा गांव का निवासी है।

हरिओम के विरूद्ध जारचा थाने में हथियार कानून और भादसं की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। वह मोहम्मद अखलाक हत्याकांड के 18 आरोपियों में से एक है। सिंतबर, 2015 में अखलाक को घर में बीफ रखने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला गया था। इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। उनमें से कुछ ने इस साल मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले बिशाहड़ा गांव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप