लाइव न्यूज़ :

मुंबई से लाखों रुपये चोरी कर भागा आरोपी बहराइच में गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 12:29 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 20 मार्च मुंबई के थाना गामदेवी इलाके से लाखों रुपये की चोरी कर फरार एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बहराइच पुलिस के सहयोग से गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि बहराइच के थाना रूपईडीहा अंतर्गत खैरहनिया गांव निवासी राजेंद्र चक्रवर्ती मुंबई में रहकर एक निजी फर्म में नौकरी करता था।

उन्होंने बताया क़ि बीते दिनों मौका देखकर राजेंद्र चक्रवर्ती अपने मालिक का करीब साढ़े तीन लाख रुपये चुराकर बहराइच जिला अंतर्गत स्थित अपने गांव भाग आया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ मुंबई के थाना गामदेवी में चोरी का मामला दर्ज है।

अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र को तलाशते हुए मुंबई पुलिस के एक निरीक्षक के नेतृत्व में छह सदस्यीय पुलिसकर्मियों का एक दल शुक्रवार को बहराइच आया। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस एवं बहराइच के रूपईडीहा थाने की पुलिस ने आरोपी राजेंद्र चक्रवर्ती को खैरहनिया गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया है । उन्होंने बताया कि अदालत से रिमांड लेकर उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरंभिक पूछताछ में राजेंद्र द्वारा किसी अन्य चोरी या गबन की जानकारी नहीं मिल सकी है। मुंबई पुलिस, पूछताछ कर मामले की जांच करेगी। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पकड़े गये आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से मात्र 29500 ही नगद बरामद हो सके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी