लाइव न्यूज़ :

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव पर एबीवीपी ने मारी बाजी?, दिल्ली विवि के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2025 20:24 IST

पीएचडी शोधार्थी शिवा पालेपु को अध्यक्ष चुना गया, जबकि देबेन्द्र ने उपाध्यक्ष पद जीता। श्रुति प्रिया को महासचिव, सौरभ शुक्ला को संयुक्त सचिव, वीनस को सांस्कृतिक सचिव तथा ज्वाला को खेल सचिव चुना गया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद विश्वविद्यालय की जेन जेड एबीवीपी के साथ है।अध्यक्ष से लेकर खेल सचिव तक हर महत्वपूर्ण पद पर जीत हासिल हुई है। हैदराबाद विश्वविद्यालय हर कैंपस में भगवा लहर गति पकड़ रहा है।

हैदराबादः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पैनल ने 2025-26 के लिए हैदराबाद विश्वविद्यालय (यूओएच) छात्र संघ चुनावों में वाम समर्थित गठबंधन को हराकर जीत हासिल की। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19 सितंबर को हुए चुनावों में एबीवीपी ने सभी छह पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और खेल सचिव) पर जीत हासिल की। पीएचडी शोधार्थी शिवा पालेपु को अध्यक्ष चुना गया, जबकि देबेन्द्र ने उपाध्यक्ष पद जीता। श्रुति प्रिया को महासचिव, सौरभ शुक्ला को संयुक्त सचिव, वीनस को सांस्कृतिक सचिव तथा ज्वाला को खेल सचिव चुना गया।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने रविवार को एबीवीपी को जीत पर बधाई दी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में, संजय कुमार ने कहा, "हैदराबाद विश्वविद्यालय की जेन जेड एबीवीपी के साथ है।

अध्यक्ष से लेकर खेल सचिव तक हर महत्वपूर्ण पद पर जीत हासिल हुई है। विरोधियों का यह पूरी तरह सफाया हैदराबाद विश्वविद्यालय की जेन जेड द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास को दर्शाता है। पंजाब से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय और फिर हैदराबाद विश्वविद्यालय हर कैंपस में भगवा लहर गति पकड़ रहा है।"

एबीवीपी ग्रेटर हैदराबाद इकाई ने विज्ञप्ति में कहा कि यह जीत छात्रों की राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता और "विभाजनकारी राजनीति" के खिलाफ उनके एकजुट रुख को दर्शाती है। हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) के अनुसार, 169 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और 81 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। 

टॅग्स :हैदराबाददिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावAkhil Bharatiya Vidyarthi Parishad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

क्राइम अलर्टजब से घर में बिल्ली लायी हो सर्दी और खांसी हो रहे?, मां और दादी से झगड़ा, 23 वर्षीय डॉक्टर टी प्रिंसी उर्फ ​​श्रेष्ठा ने आत्महत्या की

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?