दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

By भाषा | Published: October 3, 2021 10:46 AM2021-10-03T10:46:10+5:302021-10-03T10:46:10+5:30

Above normal minimum temperature in Delhi | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना जतायी है।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Above normal minimum temperature in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे