लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर टिकी ममता बेनर्जी की नजर, जानें कौन संभालेगा पश्चिम बंगाल की सियासत?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2018 21:50 IST

भारतीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का ऐलान किया जा चुका है। इसके साथ ही अब पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी की निगाहें भी केन्द्र की ओर हो गई हैं।

Open in App

कोलकाता, 13 जून: भारतीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का ऐलान किया जा चुका है। इसके साथ ही अब पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी की निगाहें भी केन्द्र की ओर हो गई हैं। ममता बीजेपी को केंद्र से हटाने के लिए हर तरह के प्रयास में जुट गई हैं।

हाल ही में ममता बेनर्जी कर्नाटक में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले जेडीएस नेता कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थी। ऐसे में  अब सवाल ये भी उठने लगा है कि अगर वह केंद्र में अपने रदम रखती हैं तो राज्य स्तर पर उनकी गद्दी कौन संभालेगा। ये सवाल बीते कई दिनों से खबरों में है ऐसे में अब कहा जा रहा है कि ये जिम्मेदारी उनका भजीता संभालेगा।

ममता की जगह कौन लेगा

ऐसे में खबरों की मानें तो ममता अगर केन्द्र की राजनीति में आती हैं तो पश्चिम बंगाल में उनकी जगह उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी संभाल सकते हैं। वहीं, बीते एक लंबे समय से देखने को मिल रहा है कि अभिषेक ने राज्य की सियासत में मबड़ा रोल दिया है। पिछले दिनों टीएमसी नेता मदन मित्रा ने भी कहा था कि अभिषेक बनर्जी बंगाल में युवाओं के चेहरे हैं और आज के नेता ही कल की उम्मीदें हैं। ऐसे में उनके इस बयान के बाद से इस बात के कयास पुख्ता होते दिख रहे हैं कि अभिषेक बंगाल में ममता की जगह का नया चेहरा होंगे। हांलाकि फिलहाल ममता की ओर से इस बात कोई बात नहीं कही गई है।

कौन है अभिषेक बेनर्जी

2010 में अभिषेक बेनर्जी तृणमूल युवा के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने 2014 में डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके कुछ ही महीनों बाद तृणमूल युवा को तृणमूल यूथ कांग्रेस में मर्ज कर दिया गया था। वहीं, अभिषेक ने हमेशा कहा है कि हम सभी कार्यकर्ता हैं और मैं भी कार्यकर्ता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार से बीजेपी को हटाने और अपनी चाची ममता बनर्जी को केंद्र तक पहुंचाने के लिए वो जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे