लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार को दीमक की तरह खा रहे हैं RJD के ये नेता, तेजप्रताप के पूर्व सचिव ने बताई हकीकत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 22:34 IST

अभिनंदन यादव के बयान का खंडन करते हुए राजद प्रवक्ता व विधायक शक्ति सिंह यादव ने बताया कि वह कभी पार्टी में नहीं रहा। राजद से जुड़े कुछ अन्य लोगों के अनुसार अभिनंदन यादव कभी भी तेज प्रताप यादव का निजी सचिव नहीं रहा।

Open in App

पटना, 19 जूनः राजेडी के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से लालू परिवार में वर्चस्व का विवाद सुलझा तो लिया गया, लेकिन तेज प्रताप के कथित पूर्व सचिव अभिनंदन यादव ने विवादित बयान देकर फिर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अभिनंदन ने कहा कि पार्टी के मणि यादव, ओमप्रकाश यादव तथा नागमणि यादव ही तेज प्रताप यादव के खिलाफ साजिश करते हैं। वे पार्टी व लालू परिवार को दीमक की तरह खा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि तीनों लोग महा फ्रॉड  हैं और वे मैडम (राबड़ी देवी) की गलत कान भरते रहते हैं। उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? इसकी भी जांच होनी चाहिए। अभिनंदन ने कहा कि वे आठ साल तक तेजप्रताप के पीए रहे। बीच में इन तीनों के कारण ही उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन, अब वे फिर तेज प्रताप के साथ हैं। 

अभिनंदन यादव के बयान का खंडन करते हुए राजद प्रवक्ता व विधायक शक्ति सिंह यादव ने बताया कि वह कभी पार्टी में नहीं रहा। राजद से जुड़े कुछ अन्य लोगों के अनुसार अभिनंदन यादव कभी भी तेज प्रताप यादव का निजी सचिव नहीं रहा। तेज प्रताप के विधायक बनने से पहले उदय यादव उनके निजी सचिव थे। बाद में मंत्री बनने पर ओम प्रकाश भी तेजप्रताप से जुड़ गए। 

बताया जा रहा है कि खुद को पूर्व निजी सचिव बताने वाला अभिनंदन, लालू यादव का रिश्तेदार भी नहीं है। वह दानापुर का रहने वाला है। तेजस्वी के सारथी बने तेजप्रताप पटना स्थित राजद कार्यालय के पास लगाए गए इस पोस्टर में अर्जुन बने तेजस्वी के सारथी की भूमिका में कृष्ण बने तेजप्रताप हैं। 

तेजस्वी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा भाजपा अध्यक्ष अमति शाह हैं। पोस्टर में अपने तीर से प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा अमित शाह पर निशाना लगाते तेजस्वी के सारथी तेज प्रताप के पीछे सामाजिक न्याय के दो बड़े चेहरे बाबासाहेब आंबेडकर तथा कर्पूरी ठाकुर के चेहरे नजर आ रहे हैं। 

पोस्टर में लालू प्रसाद यादव ‘राजा’ की भूमिका में दिख रहे हैं। साथ में राबड़ी देवी हाथों में माला लिए खड़ी है, जिस पर  विजयी भव:  लिखा है। राजद के इस पोस्टर में  संविधान बचाओ यात्र तथा आरक्षण बचाओ आदि नारे भी लिखे हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी