लाइव न्यूज़ :

'आतिशी के परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ी', स्वाति मालीवाल ने कहा- 'भगवान दिल्ली की रक्षा करे!'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 17, 2024 12:49 IST

AAP नेता आतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर स्वाति मालीवाल ने इस दिल्ली के लिए दुखद दिन कहा है। स्वाति मालीवाल ने आतिशी के परिवार पर आतंकवादी अफ़जल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लड़ाई लड़ने का आरोप भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देAAP विधायक दल की बैठक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुईइस बैठक में ही आतिशी को सीएम बनाने का फैसला किया गयास्वाति मालीवाल ने इसे दिल्ली के लिए दुखद दिन कहा है

Delhi new Chief Minister: AAP नेता आतिशी के दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने पर स्वाति मालीवाल ने इसे दिल्ली के लिए दुखद दिन कहा है। स्वाति मालीवाल ने आतिशी के परिवार पर आतंकवादी अफ़जल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लड़ाई लड़ने का आरोप भी लगाया है।

एक्स पर एक पोस्ट में स्वाति मालीवाल ने कहा, "दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी।"

मालीवाल ने आगे कहा, "उनके हिसाब से अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फँसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!"

इससे पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मजबूरी में आतिशी को सीएम बनाया है क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए और मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि  चेहरा बदल गया है लेकिन AAP का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है।

बता दें कि आतिशी केवल चुनाव तक के लिए सीएम पद पर रहेंगी। विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर केजरीवाल ही दिल्ली के सीएम बनेंगे। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि  यह वैसा ही होगा जैसे भगवान राम की अनुपस्थिति में भरत ने उनकी खड़ाऊ रखकर शासन किया था।

AAP विधायक दल की बैठक AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। इस बैठक में ही आतिशी को सीएम बनाने का फैसला किया गया। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्लीस्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?