लाइव न्यूज़ :

Delhi Liquor Policy Case: कश्मीरी गेट और पीरा गढ़ी में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

By आजाद खान | Updated: April 16, 2023 12:59 IST

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के सामने पेश होने पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है। पुलिस ने कश्मीरी गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई के सामने आज अरविंद केजरीवाल को पेश हुए है। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा पेश होने को कहा गया है। ऐसे में दिल्ली के कई हिस्सों में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबाकरी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रविवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने जांच के दौरान मिली सूचनाओं पर सवालों का जवाब देने के लिए शुक्रवार को केजरीवाल को गवाह के तौर पर 16 अप्रैल को जांच दल के समक्ष पेश होने को कहा गया था। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है साथ ही दिल्ली पुलिस ने सीबीआई हेडक्वाट्रर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। 

‘आप’ के कार्यकर्तओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में ‘आप’ कार्यकर्ता दिल्ली के कश्मीरी गेट पर भी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। यही नहीं सीबीआई हेडक्वाट्रर के बाहर सुरक्षा को कड़ी कर दी गई है और इस रूट आने वाले सभी गाड़ियों की पहचान कर उन्हें एंट्री करने दी जा रही है। 

यही नहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीरा गढ़ी में भी विरोध प्रदर्शन किया है और भाजपा के खिलाफ जमकर नारे लगाए है। कार्यकर्ताओं को बीच सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते और सीएम केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कार्यकर्ताओं को पुलिस समझाते भी दिख रही है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है और वे विरोध प्रदर्शन जारी रख रहे है। 

इन जगहों पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

सीएम अरविंद केजरीवाल के सीबीआई के सामने पेश होने वाले फैसले का ‘आप’ कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के कई जगहों पर हो रहे है। इन जगहों में  आनंद विहार, आईटीओ चौक, मुकरबा चौक, पीरा गढ़ी चौक, लाडो सराय चौक, क्राउन प्लाजा चौक, द्वारका मोर सेक्टर छह और सेक्टर दो चौराहा शामिल है।  

यही नहीं पैसिफिक वाला चौक सुभाष नगर मोड़, प्रेम वाड़ी चौराहा रिंग रोड, न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन अजमेरी गेट साइड, बड़ा हनुमान मंदिर करोल बाग चौक, आईआईटी क्रॉसिंग, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, राजघाट, एनएच 24 नियर मुर्गा मंडी गाजीपुर व अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi PartyसीबीआईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष