लाइव न्यूज़ :

उपसभापति चुनाव: आप मतदान का करेगी बहिष्कार, नीतीश कुमार के अनुरोध को ठुकार लिया फैसला

By भाषा | Updated: August 9, 2018 00:21 IST

अरविन्द केजरीवाल ने राजग गठबंधन के उम्मीदवार हरिवंश का समर्थन करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध को ठुकरा दिया है क्योंकि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए गुरुवार को होने वाले चुनाव का ‘‘बहिष्कार’’ करने का फैसला लिया है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राजग गठबंधन के उम्मीदवार हरिवंश का समर्थन करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध को ठुकरा दिया है क्योंकि उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।सिंह ने कहा कि चूंकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष के उम्मीदवार के लिए आप से समर्थन नहीं मांगा है, ऐसे में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के पास ‘‘कल होने वाले चुनाव का बहिष्कार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।’’ कर्नाटक से कांग्रेस सांसद बी.के. हरीप्रसाद राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि यदि कांग्रेस हमसे वोट मांगती है तो हम उसे वोट देंगे। यदि उन्हें जरूरत नहीं है तो, उनके पक्ष में वोट देने का कोई अर्थ नहीं है।बाद में सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘नीतीश कुमार जी ने अरविन्द केजरीवाल जी से बात कर जदयू उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगा। चूंकि वह भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं, उनका समर्थन करना संभव नहीं है। राहुल गांधी जी अपने उम्मीदवार के लिए समर्थन नहीं चाहते हैं... ऐसे में आप के पास चुनाव के बहिष्कार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’ गौरतलब है कि 2015 में नीतीश कुमार और अरविन्द केजरीवाल ने एक-दूसरे के राज्यों में जाकर एक-दूसरे के लिए वोट मांगे थे। लेकिन नीतीश के संप्रग का साथ छोड़कर वापस राजग में शामिल होने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गयी। सिंह ने सवाल किया, ‘‘यदि राहुल गांधी नरेन्द्र मोदी को गले लगा सकते हैं, तो वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए अरविन्द केजरीवाल से समर्थन क्यों नहीं मांग सकते?’’ आप के राज्यसभा में तीन सदस्य हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राज्य सभाआम आदमी पार्टीनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया