महरौली विधायक नरेश यादव पर हमला और कार्यकर्ता की मौत पर AAP नेता संजय सिंह का गंभीर आरोप, ट्वीट कर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Published: February 12, 2020 08:03 AM2020-02-12T08:03:45+5:302020-02-12T08:03:45+5:30

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और बीजेपी 8 सीटें जीती है। आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही। BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

AAP sanjay singh tweet on mehrauli mla naresh yadavs attacked one worker dead | महरौली विधायक नरेश यादव पर हमला और कार्यकर्ता की मौत पर AAP नेता संजय सिंह का गंभीर आरोप, ट्वीट कर लिखी ये बात

महरौली विधायक नरेश यादव पर हमला और कार्यकर्ता की मौत पर AAP नेता संजय सिंह का गंभीर आरोप, ट्वीट कर लिखी ये बात

Highlightsहमले में विधायक नरेश यादव को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।नरेश यादव का दावा है कि 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई थी।

दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) से विधायक नरेश यादव पर अज्ञात लोगों ने 11 फरवरी की देर रात हमला कर दिया। इस हमले में आप के अशोक मान नामक एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, वहीं एक अन्य कार्यकर्ता हरेन्द्र घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, नरेश पर गोलियों से हमला हुआ। हमला उस वक्त किया गया जब वह चुनाव में जीत के बाद मंदिर से वापस लौट रहा था। हमला किशनगढ़ में हुआ। हमले में विधायक नरेश को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। घायल को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये किसी गैंगवार की हरकत है। विधायक पर किसी साजिश की तहत कोई हमला नहीं किया गया था। 

विधायक पर हमला होने के बाद आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा है,  ''महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।''

नरेश यादव ने हमले के बाद कहा, हम भगवान के दर्शन करके वापिस आ रहे थे। फोर्टिस अस्पताल के पास रेड लाइट पर रुके,तभी पीछे से गोलियां चली, इसमें 2 लोगों को गोली लगी। इनमें से अशोक मान की मौत हो गई और हरेंद्र जी अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

Web Title: AAP sanjay singh tweet on mehrauli mla naresh yadavs attacked one worker dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे