लाइव न्यूज़ :

क्या केजरीवाल को मंदिर में जाने का हक नहीं, क्या वह अछूत हैं?, संजय सिंह ने बीजेपी से मांगा जवाब, मनोज तिवारी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 8, 2020 14:27 IST

अरविंद केजरीवाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि उनके ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ने से भाजपा नेताओं को दुख पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल को अछूत मानते हैं मनोज तिवारी कह रहे हैं। हनुमान मंदिर जाने का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में गर्माया हुआ है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ कनाट प्लेस में खड़ग सिंह मार्ग स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने गए थे। जिसके बाद से यह मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। दिर जाने को लेकर दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सवाल उठाए तो वहीं अरविंद केजरीवाल और आप के नेता संजय सिंह ने इस मामले पर पलटवार किया है। मनोज तिवारी ने केजरीवाल के मंदिर जाने का वीडियो जारी कर कहा- देखिये, चुनावी हनुमानभक्त केजरीवाल का सच। जिन हाथों से जूते उतारे, उन्हीं हाथों से फेंकी बाबा पर फूलों की माला। अपमान आप करे हैं हिंदू धर्म का केजरीवाल।' 

मनोज तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को कहा कि वो (अरविंद केजरीवाल) पूजा करने गए थे  या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ से जूता उतारकर, उसी हाथ से माला लेकर ....कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं ना तो यही होता है. मैंने पंडित जो को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं।

मनोज तिवारी के बयान पर संजय सिंह का तीखा पलटवार

संजय सिंह ने कहा, आज अंतिम दिन भी नफरत फैलाने से बाज नहीं आई बीजेपी। बीजेपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई इसकी बहुत तकलीफ है। मनोज तिवारी ने जो कहा है उससे बहुत पीड़ा हुई है। आप इतनी नफरत करते हैं अरविंद केजरीवाल से। दिल्ली की जनता सब देख रही है और वह जवाब देगी। 

बीजेपी और मनोज तिवारी से सवाल पूछते हुए कहा- क्यों इतनी हीन भावना से देखते हैं केजरीवाल। इतना अछूत मानते हो केजरीवाल को तुमलोग। आप हजारों साल वाली बात क्यों कर रहे हो?  

संजय सिंह ने कहा, अरविंद केजरीवाल को अछूत मानते हैं मनोज तिवारी कह रहे हैं। केजरीवाल ने हनुमान जी की पूजा करके भगवान बजरंग बली को अशुद्ध कर दिया उनको धोना पड़ा। केजरीवाल से इतनी नफरत और घृणा क्यों? दिल्ली की जनता से अपील है आपके बेटे केजरीवाल को अछूत मानने वाली बीजेपी को जवाब दें। 

केजरीवाल ने मनोज तिवारी पर क्या बोला? 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''जब से मैंने एक टीवी चैनल पर हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो''

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालसंजय सिंहआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं