लाइव न्यूज़ :

पंजाबः आप के बागी विधायक कंवर संधू ने की विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा, कहा- मेरे पास बहुत सारे विकल्प हैं लेकिन....

By अनिल शर्मा | Updated: December 3, 2021 07:52 IST

संधू ने कहा, ‘‘क्या मुझे किसी पारंपरिक पार्टी में शामिल होना चाहिए जैसा कि मेरे कुछ सहयोगियों ने किया है? यह विकल्प मेरे पास है और मेरे पास एक से अधिक विकल्प हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंधू ने कहा, मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं मेरी अंतरात्मा मुझे पार्टी बदलने की इजाजत नहीं देतीः कंवर संधू

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक कंवर संधू ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मोहाली के खरड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संधू को आप ने 2018 में ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था। अपने फेसबुक पेज पर संधू ने कहा कि हालांकि उनके पास किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने का विकल्प है, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे।

संधू ने कहा, ‘‘क्या मुझे किसी पारंपरिक पार्टी में शामिल होना चाहिए जैसा कि मेरे कुछ सहयोगियों ने किया है? यह विकल्प मेरे पास है और मेरे पास एक से अधिक विकल्प हैं। मैंने इसके बारे में विस्तार से सोचा और सोशल मीडिया पर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरी अंतरात्मा मुझे पार्टी बदलने की इजाजत नहीं देती... मैं साफ कर देता हूं कि मैं किसी पारंपरिक पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं। अगर कोई व्यवहार्य तीसरा या चौथा मोर्चा होता, तो मैं इस पर विचार कर सकता था लेकिन इसकी संभावना नहीं है। मैं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहूंगा।’’ संधू ने कहा, ‘‘लेकिन मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।’’

गौरतलब है कि संधू के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में संधू ने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी से पंजाब भवन में मुलाकात की थी लेकिन इसको लेकर औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इससे पहले बठिंडा देहाती से विधायक रूपिंदर रूबी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। विधायक जगतार सिंह भी कांग्रेस के प्रति मोह जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में आप के लिए चुनाव से पहले इस तरह के बड़े झटके लग सकते हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपंजाबपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?