लाइव न्यूज़ :

20 करोड़ का लालच और फर्जी केस की धमकी, भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने लगाया विधायक तोड़ने की कोशिश का आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 24, 2022 14:08 IST

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को दिल्ली के चार विधायकों के साथ यह दावा कि भाजपा ने उनके विधायकों को खरीदने और डराकर तोड़ने की कोशिश की है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि विधायकों को आम आदमी पार्टी छोड़ने के बदले 20 करोड़ और विधायक तोड़कर लाने के लिए 25 करोड़ देने का प्रस्ताव मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायकों ने आरोप लगाए कि उन्हें 20-25 करोड़ रुपए का लालच दिया गयाप्रस्ताव देने वाले भाजपा नेता का नाम नहीं बतायाआप विधायकों ने कहा, इनकार करने पर सिसोदिया की तरह फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान जारी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन करके आरोप लगाया है कि भाजपा ने दिल्ली में आप के विधयकों को धमकाया है और पैसों का लालच देकर कहा है कि 20 करोड़ रुपये लेकर हमारा प्रस्ताव स्वीकार करो या फिर सिसोदिया की तरह सीबीआई के मामलों का सामना करो।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 4 विधायकों को प्रस्ताव देते हुए कहा कि 20 करोड़ लेकर भाजपा में आओ। साथ ही दूसरे विधायकों को तोड़कर लाओ और 25 करोड़ ले जाओ। संजय सिंह ने कहा कि  एक तरफ मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं जो भारत को नंबर वन बनाने के मिशन में लगे है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी हैं जो जो दूसरी पार्टियों को तोड़ने में लगे हैं।

संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती और संजीव झा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने के बदले 20 करोड़ और विधायक तोड़कर लाने के लिए 25 करोड़ देने का प्रस्ताव मिला था। आप के ही एक और विधायक  कुलदीप कुमार ने भी कहा कि भाजपा के पश्चिमी दिल्ली के बड़े नेता ने मुझसे सम्पर्क किया और कहा कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी खत्म होने वाली है। कुलदीप कुमार ने कहा कि मुझे 20 करोड़  रुपए का प्रस्ताव दिया गया और विधायक तोड़कर लाने के लिए 25 करोड़ रुपए का लालच दिया गया।

अपनी पार्टी के विधायकों द्वारा भाजपा पर आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "मुझे तोड़ने में फेल हो गए,तो अब आप के अन्य विधायको को 20-20 करोड़ का ऑफर देकर, रेड का डर दिखाकर उन्हें तोड़ने की साजिश शुरू कर दी। भाजपा संभल जाए, ये अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही है,भगत सिंह के अनुयायी है। जान दे देंगे पर गद्दारी नहीं करेंगे। इनके सामने आपकी ईडी,सीबीआई किसी काम की नहीं।"

सिसोदिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "ये बेहद गंभीर मामला है। स्थिति का जायजा लेने के लिए और आगे की रणनीति बनाने के लिए आज शाम 4 बजे अपने निवास पर हमारी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की मीटिंग बुलाई है।"

बता दें कि दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हुई सीबीआई की कार्रवाई के बाद से ही भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जंग छिड़ी हुई है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीसंजय सिंहअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीमनीष सिसोदियाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं