लाइव न्यूज़ :

'यह सोने की सड़क लगती है', कैग की रिपोर्ट को लेकर आप विधायकों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 09:11 IST

आप विधायकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केन्द्र पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देआप के विधायकों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। आप विधायकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर कैग की रिपोर्ट का हवाला दिया।

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। आप विधायकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केन्द्र पर हमला बोला।

वहीं, आप विधायक और एक गैंगस्टर के बीच कथित साठगांठ के संबंध में चर्चा के लिए दिया गया नोटिस उपाध्यक्ष राखी बिड़ला द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सदन से बाहर चले गऐ।

संसद में हाल ही में पेश कैग की रिपोर्ट में उल्लिखित द्वारका एक्सप्रेस-वे के निर्माण में कथित घोटाले और अन्य ‘अनियमितताओं’ पर चर्चा शुरू करते हुए आप विधायक ऋतुराज ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण की लागत 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 250 करोड़ रुपये प्रतिकिलोमीटर पहुंच गई।

ऋतुराज ने व्यंग्यात्मक लहजे में सवाल किया, ‘‘यह सोने की सड़क लगती है।’’ उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की भी मांग की। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीCAG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी