लाइव न्यूज़ :

आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किले में कर रही है सेंधमारी का प्रयास, अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'गुजरात कर रहा है बदलाव की मांग, मनीष सिसोदिया जल्द ही निकालेंगे मार्च'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 10, 2022 17:38 IST

दिल्ली में शासन करने वाली आम आदमी पार्टी पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के गृह प्रदेश गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति के तहत काम कर रही है। इसके तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात दौरा करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा, मनीष सिसोदिया करेंगे गुजरात का दौराअरविंद केजरीवाल पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को उनके किले में घेरने की कर रहे हैं तैयारीकेजरीवाल ने कहा कि गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है और यह परिवर्तन जल्द होना चाहिए

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालगुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घेरने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के गृह प्रदेश गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी व्यापक रणनीति के तहत काम कर रही है।

इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश की मौजूद भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है और इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जल्द ही जनता के बीच उनकी बातों को समझने के लिए मार्च निकालेंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस संबंध में ट्वीट करके कहा, “गुजरात बदलाव की मांग कर रहा है। जल्द ही मनीष सिसोदिया जी गुजरात में मार्च निकालेंगे। बस अब परिवर्तन होना चाहिए।”

हालांकि केजरीवाल की घोषणा में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि मनीष सिसोदिया कब के गुरजार का भ्रमण करने वाले हैं, लेकिन दिल्ली के सीएम की इस घोषणा के बाद से प्रदेश की भाजपा सरकार में खासी गहमागहमी की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ “बदलाव” का नारा देकर उतरे थे और शीला दीक्षित को दिल्ली की सत्ता से बेदखल किया था। इसी तरह आप ने अन्य राज्यों में भी दांव आजमाया था लेकिन उसे पंजाब छोड़कर किसी अन्य राज्य में सफलता नहीं मिली है। गुजरात के चुनाव में दिल्ली के “शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के मॉडल को मुद्दा बनाते हुए अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी के किले सेंधमारी का प्रयास कर रहे हैं।

आप का कहना है कि वो दिल्ली की तर्ज पर गुजरात में भी बदलाव करेंगे और लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों का समाधान करेंगे। आप की इस पूरी चुनावी कवायद में एक बात और दिलचस्प है कि वो खुद को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस दोनों के साथ एक साथ मुकाबला करती हुई नजर आ रही है। 

इसके लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि राज्य में सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हर युवा को नौकरी, बेरोजगारों को 3,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता देंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरातनरेंद्र मोदीअमित शाहमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस