लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कहा- अकाली दल के बागी नेताओं के साथ गठजोड़ को लेकर AAP कर रही है बातचीत 

By भाषा | Updated: March 12, 2019 20:22 IST

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अकाली दल से अलग हुये नेताओं के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में आप की पंजाब इकाई के संयोजक भगवंत मान बातचीत कर रहे हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच भले ही गठबंधन की बात पटरी पर नहीं आ पा रही हो लेकिन पंजाब में पार्टी की अकाली दल के बागी नेताओं के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। 

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अकाली दल से अलग हुये नेताओं के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में आप की पंजाब इकाई के संयोजक भगवंत मान बातचीत कर रहे हैं। केजरीवाल ने पंजाब में पूर्व अकाली नेताओं के साथ गठबंधन के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘पंजाब में उनके साथ बातचीत चल रही है। भगवंत मान के साथ उनके नेताओं से बात चल रही है। एक दो दिन में शायद तस्वीर साफ हो जायेगी।’’

उल्लेखनीय है कि अकाली दल के बागी नेताओं, सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, पूर्व सांसद रतन सिंह अजनाला और सेवा सिंह सेखवान ने पार्टी से अलग होकर शरोमणि अकाली दल (टकसाली) का गठन कर लिया है। टकसाली गुट, आदमपुर साहिब सीट से बीर देवेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाने का इच्छुक है। इन नेताओं को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ विद्रोही रुख अपनाने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 

दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से इस बारे में कोई संदेश नहीं आया है। उन्होंने दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का भरोसा व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘बिना गठबंधन के भी आम आदमी पार्टी के सातों सांसद आ रहे हैं। हमारे पास उनकी (कांग्रेस) तरफ से कोई संदेश नहीं है।’’ 

कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत को लेकर भविष्य की संभावनाओं के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि आप सातों सीट जीतने जा रही है। उनकी (कांग्रेस) तरफ से कोई संदेश आयेगा तब ही मैं कुछ कह पाऊंगा। आधिकारिक तौर पर अभी तक कांग्रेस के साथ कोई बातचीत नहीं हुयी है।’’ 

उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगातार नकारात्मक संकेत मिलने की दलील देते हुये कहा कि गठबंधन के बारे में कांग्रेस की तरफ से सिर्फ दो ही संकेत मिले थे। पहला राकांपा नेता शरद पवार के घर पर हुयी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से साफ इंकार कर दिया था और दूसरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के हाल ही में दिये गये बयान हैं। 

कांग्रेस से गठबंधन की मजबूरी के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये देश जरूरी है, कोई पार्टी या नेता जरूरी नहीं है। देश के सामने हम सब छोटे हैं।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह