लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'आप इसके चक्कर में...', KCR के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब बीच से उठकर जाने लगे नीतीश कुमार, भाजपा ने पूछा- क्या तेलंगाना सीएम अपना अपमान कराने पटना आए थे

By आजाद खान | Updated: September 1, 2022 12:52 IST

जब सीएम केसीआर से पत्रकारों द्वारा 2024 के पीएम उम्मीदवारी वाली सवाल पूछे गए तो इस पर सीएम नीतीश कुमार मंच से उठने लगे। ऐसे में सीएम केसीआर ने उन्हें रोका और बैठने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार और केसीआ के पटना वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस की काफी चर्चा हो रही है।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें सीएम नीतीश कुमार केसीआर से ऐसे सवालों को खारिज करने का आग्रह करते दिख रहे है।

पटना: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप को लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेता बयान भी करते नजर आ रहे है। 

वीडियो में पत्रकारों द्वारा 2024 में पीएम उम्मीदवारी को लेकर सवाल पर सीएम नीतीश कुमार के बयान को लेकर चर्चा हो रही है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तो इसे केसीआर का अपमान तक बता दिया है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो क्लिप में यह देखा जा सकता है कि पत्रकार 2024 में पीएम उम्मीदवारी को लेकर मंच पर बैठे सीएम नीतीश कुमार और केसीआर से सवाल पूछ रहे थे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार यह नहीं चाह रेह थे कि सीएम केसीआर इस पर जवाब दें और वे मंच से उठने लगे। सीएम नीतीश कुमार ने सीएम केसीआर को चलने को भी कहा तो केसीआर ने उनका हाथ पकड़ कर रोक लिया और कहा कि बैठिए। 

यही नहीं सीएम नीतीश कुमार ने उनसे ऐसे सवालों को खारिज करने का भी आग्रह किया। आपको बता दें कि मंच पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मंच पर मौजूद थे। 

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बताया इसे अपमान

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इसे सीएम केसीआर का अपमान बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्या सीएम केसीआर बेइज्जत होने के लिए पटना आए थे? 

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने प्रेस वार्ता के बुनियादी शिष्टाचार को भी पालन नहीं किया और सीएम केसीआर को अपनी बात रखने से रोका। इस घटना को लेकर बेजीपी नेता अमित मालवीय ने सीएम नीतीश कुमार को स्वयं अभिमानी बताया और कड़ी आलोचना भी की।  

टॅग्स :बिहारपटनाके चंद्रशेखर रावनीतीश कुमारतेलंगानाBJPजेडीयूवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल