लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'यू-टर्न' वाले ट्वीट पर गोपाल राय का पलटवार, 'गठबंधन पर कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी कर रही है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 19:54 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब भाजपा का सूपड़ा साफ होना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है।परन्तु केजरीवाल जी ने एक और यूटर्न ले लिया है।"

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार( 15 अप्रैल) को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने फिर से यूटर्न ले लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और आप के संयोजक गोपाल राय ने कहा है क आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी कर रही है। 

गोपाल राय ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा,  ''राहुल गांधी का ट्वीट आया है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी यू- टर्न ले रहे हैं। ये बहुत ही चौंकाने वाला है। पूरा देश चाहता है कि तानाशाह और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरा देश एकजुट हो। आप पार्टी इसी सोच के तहत कांग्रेस के साथ गठबंधन करके दिल्ली, गोवा, पंजाब और चंडीगढ़ में 33 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और अगर ऐसा होता तो इस बात का पूरा भरोसा था कि 33 की 33 सीटों पर बीजेपी को हराया जा सकता था। लेकिन कांग्रेस पिछले तीन महीनों से सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी कर रही है। समय बीतता गया, पहले उन्होंने कहा गोवा का वक्त ही खत्म हो गया है... पंजाब के अंदर तो हमारी सरकार ही है। तो पहले ये बात रखी कि चलो ठीक है दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़ की 18 सीटों पर तो साथ हो जाए लेकिन नहीं। राहुल गांधी के इस ट्वीट से साफ लग रहा है कि वो बस गठबंधन ना करने का बहाना खोज रहे हैं। ''

यहां देखिए पूरा वीडियो

राहुल गांधी के ट्वीट कर क्या कहा? 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का मतलब भाजपा का सूपड़ा साफ होना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीटें देने की इच्छुक है।''

उन्होंने यह भी दावा किया, ''परन्तु केजरीवाल जी ने एक और यूटर्न ले लिया है।'' गांधी ने कहा, ''हमारे दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं, लेकिन समय बीता जा रहा है।" कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान उस पृष्टभूमि में आया है जब आप के नेता गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल का पलटवार 

अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''कौन सा U-टर्न?अभी तो बातचीत चल रही थी आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है।मुझे दुःख है आप बयान बाज़ी कर रहे हैंआज देश को मोदी-शाह के ख़तरे से बचाना अहं है।दुर्भाग्य कि आप UP और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बाँट कर मोदी जी की मदद कर रहे हैं।''

कौन सी 33 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी

- पंजाब की लोकसभा सीट- 13 - गोवा की लोकसभा सीट- 2 - दिल्ली की लोकसभा सीट- 7 - हरियाणा की लोकसभा सीट- 10 

टॅग्स :कांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालराहुल गांधीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट