लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः आप पार्टी के पंकज, आतिशी, गगन, राघव, दिलीप व गोयल ने नामांकन भरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 20:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देआप के छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए, दिल्ली में 7 लोकसभा की सीट है।दिल्ली में 12 मई को चुनाव होना है जबकि नतीजे 23 मई को आएंगे, भाजपा, कांग्रेस भी मैदान में।

आम आदमी पार्टी के छह प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चांदनी चौक से पंकज गुप्ता, पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गगन सिंह, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल ने अपने-अपने नामांकन भरे।

चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी के ‘गुंडाराज’ के खिलाफ रविवार को रोडशो निकाला था, जबकि पांच अन्य ने सोमवार सुबह अपना नामांकन पर्चा भरने से पहले मेगा रोडशो किया। आतिशी के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया थे जबकि पंकज गुप्ता के साथ वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन थे। सिंह के साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह थे तो पांडे के साथ वरिष्ठ नेता गोपाल राय देखे गए। गोयल ने वरिष्ठ नेता एनडी गुप्ता की मौजूदगी में अपना नामांकन पर्चा भरा। पार्टी के पश्चिम दिल्ली के प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। आप ने कांग्रेस को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गठबंधन को लेकर सोचने के लिए वक्त देने के वास्ते शुक्रवार को अपने तीन प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने को टाल दिया था। बहरहाल, रविवार को राय ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने हमारा वक्त जाया किया है।’’ उन्होंने कहा था कि सभी छह उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं । दिल्ली में 12 मई को चुनाव होना है जबकि नतीजे 23 मई को आएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालउत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटदक्षिण दिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी