लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कौन होगा आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा, केजरीवाल आज कर सकते हैं नाम का ऐलान

By भाषा | Updated: November 4, 2022 09:51 IST

आम आदमी पार्टी आज गुजरात में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने वाली है। अरविंद केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाम की घोषणा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'आप' के सीएम चेहरे की रेस में गोपाल इटालिया, इसुदान गढ़वी और मनोज सोरठिया के नाम शामिल हैं।पिछले हफ्ते अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपने सुझाव फोन, ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सएप आदि से देने को कहा था।गुजरात में अगले महीने दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे।

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस उम्मीदवार का नाम राज्य के लोगों द्वारा पार्टी को दी गई राय के आधार पर तय किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ से शीर्ष पद की दौड़ में इसकी राज्य इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी और महासचिव मनोज सोरठिया शामिल हैं। पार्टी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था कि केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

पिछले हफ्ते, केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होना चाहिए, जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित है।

उन्होंने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने पिछले शनिवार को कहा था, ‘‘हम 4 नवंबर को नतीजे घोषित करेंगे।’’ उस वक्त केजरीवाल ने यह भी कहा था, ‘‘पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।’’

‘आप’ ने बृहस्तिवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होंगे जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी