लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल पर लगा आरोप, रैली में 350 रुपये और खाने पर बुलाए गए थे लोग, न पैसा मिला न खाना

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 26, 2018 13:18 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की यह रैली हरियाणा के हिसार के पुराना कॉलेज ग्रांउड में आयोजित की गई थी।

Open in App

हिसार, 26 मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बीते रविवार को हरियाणा के हिसार जिले में आम आदमी पार्टी की एक रैली का आयोजन किया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रैली में आए लोगों को पैसे देकर बुलाया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के एक वीडियो के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने रैली में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 350 रुपये के साथ मुफ्त खाना भी देने का वादा किया था लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि न तो उन्हें पैसे मिले और न ही खाना।

वीडियो में  कुछ लोग आम आदमी पार्टी की टी शर्ट और टोपी पहने दिख रहे हैं। उनमें से एक शख्स शिकायत कर रहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें चाय-नाश्ता और खाना देने के साथ ही 350 रुपये की दिहाड़ी की बात कहकर रैली में शामिल होने के लिए कहा गया था लेकिन रैली खत्म हो चुकी है न तो हमें हमारी दिहाड़ी मजदूरी मिली और न ही खाना मिला है।सीएम केजरीवाल की यह रैली हिसार के पुराना कॉलेज ग्रांउड में आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने मोदी सरकार और और हरियाणा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो न सिर्फ किसानों के लिए आयोग की सिफारिशें लागू की जाएगी बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी बेहतर काम किया जाएगा। 

इस रैली में उन्होंने कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस ने वोट की राजनीति का लाभ लेने के लिए हरियाणा में जाटों और गैर जाटों के बीच दंगे करवाए गए। पिछले तीन साल के दौरान हरियाणा में जातिवाद के नाम पर काफी हिंसा हुई है और खट्टर सरकार गहरी नींद में है। देश के बैंकों को असुरक्षित बताते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह देश की जनता को बताएं कि लोगों का पैसा लेकर भागे नीरव मोदी और विजय माल्या को स्वदेश वापस कब लाया जा रहा है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप