लाइव न्यूज़ :

आप ने गुजरात संगठन में किया बदलाव, गढ़वी को बनाया अध्यक्ष, इटालिया होंगे राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और महाराष्ट्र सह प्रभारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 19:07 IST

अरविंद केजरीवाल नीत आप ने गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए हुए चुनाव में 181 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से उसे केवल पांच सीटों पर ही सफलता मिली।

Open in App
ठळक मुद्देगढ़वी पिछले महीने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे।‘आप’ ने यह फेरबदल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक महीने बाद किया है।गुजरात विधानसभा चुनाव के आठ दिसंबर को घोषित नतीजों में ‘आप’ को पांच सीटें मिली थी।

अहमदाबादः आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को इसुदान गढ़वी को पार्टी की गुजरात इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। वह गोपाल इटालिया का स्थान लेंगे जिन्हें ‘आप’ का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाया गया है। गढ़वी पिछले महीने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे।

‘आप’ ने यह फेरबदल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब एक महीने बाद किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के आठ दिसंबर को घोषित नतीजों में ‘आप’ को पांच सीटें मिली थी लेकिन गढ़वी और इटालिया सहित उसके सभी शीर्ष नेता चुनाव हार गए थे।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘आप’ ने राज्य के छह क्षेत्रों के कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। पार्टी ने रमेश पटेल को उत्तर का, चैतर वसावा को दक्षिण का, जेवल वासरा को मध्य का, जगमल वाला को सौराष्ट्र का, कैलाश गढ़वी को कच्छ और अल्पेश कथीरिया को सूरत का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल नीत आप ने गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए हुए चुनाव में 181 पर अपने प्रत्याशी उतारे थे जिनमें से उसे केवल पांच सीटों पर ही सफलता मिली। गढ़वी खम्भालिया से और इटालिया कतारगाम सीट से चुनाव हार गए।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालइसुदान गढ़वीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी