लाइव न्यूज़ :

उप मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए सुशील मोदी, सरकारी बंगला खाली किया, सारा सामान समेट कर राजेन्द्र नगर शिफ्ट हुए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2020 20:18 IST

बतौर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को 5, देशरत्न मार्ग का सरकारी बंगला मिला हुआ था. सरकार ने इस बंगले को उप मुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित किया हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देवह वरिष्ठ विधान पार्षद और पूर्व उप मुख्यमंत्री हैं, ऐसे में उन्हें बड़ा सरकारी घर मिल सकता है.सुशील मोदी ने सरकार से नया घर मिलने का इंतजार किये बगैर बंगला खाली कर दिया है. यह वही बंगला है, जिसको लेकर तेजस्वी यादव से बड़ा विवाद हुआ था. तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री रहते हुए यह बंगला मिला था.

पटनाः बिहार में उप मुख्यमंत्री पद से वंचित किये जाने के फौरन बाद आज सुशील कुमार मोदी ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है. हालांकि वह वरिष्ठ विधान पार्षद और पूर्व उप मुख्यमंत्री हैं, ऐसे में उन्हें बड़ा सरकारी घर मिल सकता है.

लेकिन सुशील मोदी ने सरकार से नया घर मिलने का इंतजार किये बगैर बंगला खाली कर दिया है. वह अपने सारे सामान को समेटते हुए अपने घर राजेन्द्र नगर में शिफ्ट कर गये हैं. यहां बता दें कि बतौर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को 5, देशरत्न मार्ग का सरकारी बंगला मिला हुआ था. सरकार ने इस बंगले को उप मुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित किया हुआ है.

यह वही बंगला है, जिसको लेकर तेजस्वी यादव से बड़ा विवाद हुआ था. तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री रहते हुए यह बंगला मिला था. लेकिन पद से हटने के बाद भी उन्होंने इस बंगला खाली करने से इंकार कर दिया था. इसके बाद लंबे केस-मुकदमे के बाद तेजस्वी यादव ने इस बंगला को खाली किया था और फिर बतौर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी वहां शिफ्ट हुए थे.

तेजस्वी यादव के समय में इसके साज सज्जा को लेकर भी सवाल उठाये गये थे. लेकिन बाद में इसे नियमानुसार पाया गया था. सुशील कुमार मोदी अभी भी बिहार विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के नेता हैं. अभी उन्हें कोई नया बंगला आवंटित नहीं किया जा सका है.

बावजूद इसके मोदी ने नये बंगले का इंतजार किये बगैर पुराना घर खाली कर दिया. वैसे भी सुशील मोदी अपने सरकारी बंगले में रहते नहीं थे. वे हमेशा से राजेंद्रनगर स्थित अपने पैतृक आवास में रहते आये हैं. सरकारी बंगले से वे सरकारी काम निपटाने के साथ साथ लोगों से मुलाकात करते थे.

सूत्रों के मुताबिक 5, देशरत्न मार्ग का बंगला नये उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को मिल सकता है. हालांकि कैबिनेट में दो उप मुख्यमंत्री हैं, लेकिन तारकिशोर प्रसाद सीनियर उप मुख्यमंत्री हैं. शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने दूसरी उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से पहले शपथ ली थी. लिहाजा उन्हें ही ये बंगला दिया जा सकता है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?