लाइव न्यूज़ :

बिहार में मेवालाल चौधरी पर सियासत तेज, तेजस्वी ने बोला सीएम नीतीश पर हमला, जदयू ने लालू परिवार पर कसा तंज 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2020 16:58 IST

मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया था. कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है. ऐसे में मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. 

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी को आखिरकार इस्तीफा दे देना पड़ा है. उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है.तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने कहा था ना आप थक चुके है इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से सीख लेकर अविलंब दागी पुत्र को विधायक दल के नेता पद से पदच्युत करना चाहिए.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भारी फजीहत कराने के बाद बिहार के नव नियुक्ति शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को आखिरकार इस्तीफा दे देना पड़ा है. उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है.

मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया था. जिसके बाद आज अचानक मेवालाल ने इस्तीफा दे देना पड़ा. वह भी कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा है. ऐसे में मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने कहा था ना आप थक चुके है इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया. थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया. घंटे बाद इस्तीफे का नाटक रचाया. उन्होंने कहा कि असली गुनाहगार आप हैं. आपने मंत्री क्यों बनाया? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?

तेजस्वी यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार,जय हिन्द.’’

वहीं, मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद जदयू प्रवक्ता अजय आलोक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने ट्वीट कर मामले पर सफाई दी है, साथ ही लालू परिवार पर निशाना साधा है. अजय आलोक ने ट्वीट किया है- हमारे शिक्षा मंत्री ने तो इस्तीफ़ा दे दिया, शुचिता के उच्च मापदंड का पालन हमने किया. लेकिन क्या अब तेजस्वी यादव भी अनुसरण करेंगे, इस्तीफा देंगे?

 राबड़ी जी पर भी आरोप हैं, इस्तीफा दे दें. जबकि पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार पर जोरदार हमला बोलते हुए लिखा है- पता नहीं कैदी नंबर 3351 की आत्मा कचोटती है या नहीं? खुद तो 420 में सजायाफ्ता हैं ही पुत्र भी 420 का आरोपी है. उसपर तुर्रा यह कि विधायक दल का नेता बना बैठा है. इन्हें तो माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से सीख लेकर अविलंब दागी पुत्र को विधायक दल के नेता पद से पदच्युत करना चाहिए.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?