लाइव न्यूज़ :

Aadhaar Card में बड़ा बदलाव, पिता-पति की जगह लिखा आएगा ये 'शब्द', UIDAI ने बताई ये वजह

By उस्मान | Updated: September 6, 2021 11:01 IST

नए आधार कार्ड में अब पिता या पति का नाम नहीं आएगा

Open in App
ठळक मुद्दे नए आधार कार्ड में अब पिता या पति का नाम नहीं आएगानए बदवाल के बाद आधार कार्ड से व्यक्ति के रिश्तों की पहचान नहीं हो सकेगीआधार अब सिर्फ फोटो आई डी के तौर पर ही उपयोग किया जा सकेगा

केंद्र सरकार अब आधार कार्ड में बड़े बदलाव की तैयारी में है। नागरिकों के लिए पहचान पत्र के रूप में सबसे अहम दस्तावेज माना जाने वाले आधार कार्ड में कई बदलाव हो रहे हैं।

रिपोर्ट्स के  मुताबिक, नए आधार कार्ड में अब पिता या पति का नाम नहीं आएगा। वहीं अगर आप  अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो उसमें उसमें पिता या फिर पति के साथ कार्ड में रिश्ते की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा।

इस नए बदवाल के बाद आधार कार्ड से व्यक्ति के रिश्तों की पहचान नहीं हो सकेगी। आधार अब सिर्फ फोटो आई डी के तौर पर ही उपयोग किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधार कार्ड में अब पिता या फिर पति की जगह केयर ऑफ लिखा आएगा।

दरअसल इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक आधारकार्ड धारक ने अपने आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करवाया इस दौरान उस कार्ड पर पिता की जगह केयर ऑफ लिखा आया।

उन्हें लगा कि शायद ये गलती से हो गया होगा लेकिन बाद में जब उन्होंने इस मामले में जब नजदीकी आधार सेंटर में बातचीत की तो उन्हें बताया कि अब से यही लिखा आएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहीं इस मामले आधार कार्ड के अधिकारी ने बताया कि अब आधार कार्ड में पिता, पुत्र, पुत्नी की जगह अब 'केयर आफ' लिखकर आ रहा है।

उन्होंने बताया कि एप्लीकेंट केयर आफ में भी किसी का नाम नहीं दे सकता है. सिर्फ नाम और पता देकर भी आधार कार्ड अपडेट करवा सकता है। उन्होंने कहा कि अब आधार कार्ड से रिश्ते तय नहीं हो सकते। नए नियमों के साथ आधार कार्ड में बदलाव किया गया है।

वहीं इस मामले में UIDAI के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि साल 2018 में आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की प्राइवेसी को लेकर एक फैसला सुनाया था। उस फैसले के आधार पर और लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में एप्लीकेंट्स के रिश्तों की पहचान नहीं बताई जा रही है।

टॅग्स :आधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप