लाइव न्यूज़ :

देश में अब 125 करोड़ लोगों के पास आधार, 37 हजार करोड़ बार उपयोग किया गया

By भाषा | Updated: December 27, 2019 20:49 IST

यूआईडीएआई को हर दिन आधार के जरिए सत्यापन हेतु करीब 3 करोड़ अनुरोध मिलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूआईडीएआई ने कहा कि आधार परियोजना ने नया मील का पत्थर हासिल किया है। यूआईडीएआई को आधार को अपडेट करने को लेकर हर दिन 3-4 लाख अनुरोध मिलते हैं। 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शुक्रवार को कहा कि अब 125 करोड़ भारतवासियों को आधार कार्ड जारी किए जा चुके हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘आधारधारकों की पहचान के लिये प्राथमिक पहचान दस्तावेज के रूप में आधार के तेजी से बढ़ते उपयोग के साथ यह उपलब्धि हासिल की गयी है। यह इस तथ्य से साबित होता है कि शुरूआत से लेकर अबतक सत्यापन सेवाओं के लिये 37,000 करोड़ बार आधार का उपयोग किया गया है।’’

यूआईडीएआई ने कहा कि आधार परियोजना ने नया मील का पत्थर हासिल किया है। यह 125 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। बयान के अनुसार, ‘‘इसका मतलब है कि देश के 1.25 अरब भारतीयों के पास 12 अंकों वाली विशिष्ट पहचान संख्या है।’’

यूआईडीएआई को हर दिन आधार के जरिए सत्यापन हेतु करीब 3 करोड़ अनुरोध मिलते हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘साथ ही लोग आधार को अद्यतन करने को लेकर भी सचेत हैं। यूआईडीएआई ने अबतक 331 करोड़ सफल आधार अद्यतन (बॉयोमेट्रिक और जनसंख्या) किया है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार यूआईडीएआई को आधार को अपडेट करने को लेकर हर दिन 3-4 लाख अनुरोध मिलते हैं। 

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया