लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका के ससुराल में घुसे युवक की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:50 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 24 दिसंबर गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

देवरिया के पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने बताया कि बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में पंकज नामक युवक बुधवार को अपने दो-तीन साथियों के साथ अपनी प्रेमिका के ससुराल में चोरी-छिपे घुस गया था और उसकी योजना अपनी प्रेमिका को साथ लेकर कहीं चले जाने की थी।

उन्होंने बताया कि पंकज की प्रेमिका के पति विकास पांडे और उसके परिवार के लोगों ने पंकज को देखा और उसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान हुई हाथापाई में विकास और उसका पिता जितेंद्र घायल हो गए।

मिश्र ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने पंकज को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज को ग्रामीणों से छुड़ाकर भाटपार रानी स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां से उसे गंभीर हालत के मद्देनजर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिश्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा और आपराधिक साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पंकज की प्रेमिका बिहार के सीवान जिले की रहने वाली है और गत आठ दिसंबर को उसका विकास के साथ विवाह हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos