लाइव न्यूज़ :

महाकाल मंदिर परिसर में राजस्थान से दर्शन करने आयी महिला दीपक की लौ से झुलसी

By बृजेश परमार | Updated: October 31, 2022 22:08 IST

राजस्थान के जयपुर से उज्जैन के महाकाल का दर्शन करने आयी 45 साल की शोभा मदिर परिसर में दीपक के लौ से झुलस गईं। मंदिर प्रशासन ने उन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में राजस्थान से दर्शन के लिए आयी महिला आग से झुलसी मंदिर परिसर में दर्शन करते समय जलते हुए दीपक से महिला के कपड़ों में आग लग गई महाराष्ट्र के नंदूरबार से दोस्तों के साथ महाकाल का दर्शन करने आये संतोष की अचानक हो गई मौत

उज्जैन: महाकाल मंदिर परिसर में राजस्थान के जयपुर की रहने वाली 45 साल की शोभा दीपक के लौ से झुलस गईं। जानकारी के मुताबिक शोभा उस समय आग की लपटों में घिर गईं, जब वो महाकाल मंदिर परिसर के छोटे मंदिरों का दर्शन कर रही थीं।

दर्शन के समय शोभा का ध्यान दीपक पर नहीं था और मंदिर में रखे दीपक से उनके कपड़ों में आग लग गई। इस कारण पल भर में वो आग से बुरी तरह झुलस गईं। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने उन्हें बचाया और फौरन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह शोभा अपने परिवार के अन्य 6 सदस्यों के साथ उज्जैन में महाकाल का दर्शन करने के लिए आई थीं। महाकालेश्वर का दर्शन करके वह मंदिर परिसर में स्थापित अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थीं। मंदिर में माथा टेकने के दौरान शोभा के राजस्थानी ड्रेस में दीपक से आग लग गई। इसके बाद शोभा ने फौरन अपने साथ आये हुए परिजनों को मदद के लिए पुकारा और सभी ने मिलकर शोभा के कपड़ों में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।

इस संबंध में मंदिर कर्मचारियों ने फौरन शोभा की मदद की और मंदिर समिति की एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर देवेन्द्र परमार के अनुसार घटना असावधानी के कारण घटित होना महिला के परिजनों ने बताया है। घटना के तत्काल बाद ही महिला को जिला अस्पताल में मंदिर समिति की एम्बुलेंस से ले जाकर भर्ती किया गया था।

जिला अस्पताल में झुलसी हुई शोभा का उपचार शुरू कर दिया गया है, जिससे उन्हें राहत है। डॉक्टर परमार के अनुसार उन्होंने खुद जिला अस्पताल जाकर चिकित्सकों से शोभा की स्थिति का फालोअप लिया और वो अब पहले से बेहतर हैं।

महाराष्ट्र के युवक की संदिग्ध मौत

महाराष्ट्र के नंदूरबार से दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आए 30 साल के संतोष की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने सतोष के पिता पुरूषोत्तम भोण्डे को घटना की जानकारी दे दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात में संतोष अपने दोस्तों के साथ चौबीस खंभा के पास एक होटल में ठहरा था।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 बजे संतोष की हालत अचानक बिगड़ गई। साथ आये दोस्तों ने होटलकर्मियों के सहयोग से संतोष को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाकाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैनराजस्थानजयपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?