बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

By एस पी सिन्हा | Published: April 9, 2023 05:53 PM2023-04-09T17:53:40+5:302023-04-09T17:53:40+5:30

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल का है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और महिला एवं उनके तीन बच्चों की तलाश कर रही है।

A woman along with her three children jumped into the old Gandak river in Bihar's Begusarai district | बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में लगाई छलांग, खोजबीन जारी

Highlightsप्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल का हैसूचना के बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और महिला एवं उनके तीन बच्चों की तलाश कर रही है पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी पुछताछ कर रही है

पटना: बिहार में बेगूसराय जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने 3 बच्चों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। तीन बच्चों के साथ महिला के नदी में छलांग लगाने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल का है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और महिला एवं उनके तीन बच्चों की तलाश कर रही है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों से भी पुछताछ कर रही है। 

बताया जा रहा है कि महिला पुल पर अपना मोबाइल फोन रख कर बच्चों के संग नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा नदी के पानी में महिला और बच्चों को खोजा जा रहा है। 

महिला की पहचान मोहनपुर निवासी रवि सिंह की पत्नी 32 वर्षीय पूजा कुमारी एवं 10 वर्षीय पुत्री तनया कुमारी, 8 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, 6 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार का नाम बताया जा रहा है। नदी में कूदी हुई महिला की मां ने बताया कि मुझे दूसरे दूसरे लोगों से जानकारी मिली की मेरी बेटी यहां नदी में कूद गई है। उसके बाद में घटनास्थल पर पहुंचकर उसकी खोजबीन को देख रही हूं। 

उन्होंने बताया कि 2 साल से उसे मायके आने नहीं दिया जा रहा था। उसका पति के साथ लगातार झगड़ा चल रहा था। महिला का पति रवि कुमार दरभंगा में जेसीबी चलाने का काम करता है। अभी तक घटना का चश्मदीद सामने नहीं आया है।
 

Web Title: A woman along with her three children jumped into the old Gandak river in Bihar's Begusarai district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे