लाइव न्यूज़ :

फिर बदला पूर्व सांसद अतीक अहमद का ठिकाना, नैनी से निकाल कर साबरमती जेल में भेजा गया

By भाषा | Updated: June 3, 2019 17:53 IST

एक अधिकारी ने बताया कि अहमद को सोमवार सुबह विमान के जरिए वाराणसी से अहमदाबाद लाया गया। जेल के एक अधिकारी ने कहा, “अतीक अहमद को उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार आज सुबह साबरमती केंद्रीय कारागार लाया गया।”

Open in App
ठळक मुद्देएक कारोबारी के अपहरण एवं देवरिया जेल में उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अहमद नैनी जेल में बंद था।पूर्व सांसद अहमद पूर्व में समाजवादी पार्टी और अपना दल (सोनेवाल धड़ा) जैसे राजनीतिक दलों से जुड़ा हुआ था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद एवं बाहुबली अतीक अहमद को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उत्तर प्रदेश की नैनी जेल से निकाल गुजरात की उच्च सुरक्षा वाली साबरमती जेल में भेज दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि अहमद को सोमवार सुबह विमान के जरिए वाराणसी से अहमदाबाद लाया गया। जेल के एक अधिकारी ने कहा, “अतीक अहमद को उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार आज सुबह साबरमती केंद्रीय कारागार लाया गया।”

विमान में सवार अहमद के बेटे उमर ने बताया, “मेरे पिता को एक विमान में वाराणसी से यहां लाया गया। उन्हें हवाईअड्डे से साबरमती जेल ले जाया गया।” उच्चतम न्यायालय ने अप्रैल में अहमद को नैनी केंद्रीय कारागार से निकाल साबरमती जेल भेजे जाने का आदेश दिया था।

एक कारोबारी के अपहरण एवं देवरिया जेल में उसके साथ मारपीट करने के आरोप में अहमद नैनी जेल में बंद था। उच्चतम न्यायालय का यह आदेश कारोबारी मोहित जायसवाल की ओर से पिछले साल दिसंबर में दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर आया था।

इसमें आरोप लगाया गया था कि उसे लखनऊ से अगवा कर यहां जेल में लाया गया जहां उसके साथ जेल में बंद डॉन एवं उसके साथियों ने मारपीट की थी व अपना कारोबार उनके नाम करने पर मजबूर किया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया था कि अहमद जो पूर्व में देवरिया जेल में बंद था उसने 26 दिसंबर को जायसवाल का अपहरण किया था और उसके साथ मारपीट की थी।

पूर्व सांसद अहमद पूर्व में समाजवादी पार्टी और अपना दल (सोनेवाल धड़ा) जैसे राजनीतिक दलों से जुड़ा हुआ था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया