लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बीच तीन चंद्रकांत पाटिल चर्चा में आए

By रुस्तम राणा | Updated: June 24, 2022 21:18 IST

बुधवार को मीडिया पर एक खबर चली कि महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ चार्टर्ड विमान शिवसेना के चार विधायक गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन यहां महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष नहीं, बल्कि वास्तव में चंद्रकांत निंबा पाटिल थे, जो महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल के बीच चंद्रकात पाटिल का नाम चर्चा मेंमहाराष्ट्र और गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ निर्दलीय विधायक के नाम को लेकर हुआ भ्रम

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच तीन चंद्रकांत पाटिल चर्चा में आए। इनमें पहले चंद्रकांत पाटिल महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। दूसरे चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल हैं जो गुजरात भाजपा के अध्यक्ष हैं जबकि तीसरे चंद्रकांत निंबा पाटिल महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक हैं।

हुआ यूं कि बुधवार को मीडिया पर एक खबर चली कि महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ चार्टर्ड विमान शिवसेना के चार विधायक गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। जहां बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे मौजूद हैं। हालांकि इस खबर का संबंध बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से जरा भी नहीं था। इस पर उनका बयान भी आया था कि शिवसेना में जो चल रहा है उनका दूर-दूर से कोई लेना देना नहीं है। 

बुधवार को जैसे ही महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख की चार्टर्ड उड़ान के बारे में बात फैली, स्थानीय टीवी चैनलों ने उनके सूरत में उतरने की खबर दिखाना शुरू कर दिया। यह स्पष्ट रूप से मंत्री शिंदे द्वारा संचालित शिवसेना विद्रोह में भाजपा की महत्वपूर्ण भूमिका को परिभाषित करता है। लेकिन, बाद में, यह पता चला कि यह पाटिल महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत बच्चू पाटिल नहीं थे, बल्कि वास्तव में चंद्रकांत निंबा पाटिल थे - जो महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधायक थे, जो जलगांव से आते हैं।

निर्दलीय विधायक पाटिल चार अन्य विधायकों के साथ शहर से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरने के लिए सूरत पहुंचे थे - जिसमें शिवसेना के विधायक योगेश कदम और गुलाबराव पाटिल और निर्दलीय गोपाल दलवी और मंजुला गावित शामिल थे। उधर, सूतर जो कि गुजरात में आता है। वहां से बागी विधायक गुहावाटी के लिए रवाना हुए थे। यह गुजरात के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल का गढ़ है। 

बता दें कि भाजपा शिवसेना में चल रही बगावत को पार्टी की आंतरिक कलह बता रही है। जबकि सीएम उद्धव ठाकरे एवं महा विकास अघाड़ी के अन्य दल इसमें बीजेपी की साजिश बता रहे हैं। इनके द्वारा एकनाथ शिंदे को बीजेपी का मोहरा बताया जा रहा है। वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह हिंदुत्व के साथ समझौता करने वाले (सीएम ठाकरे) के साथ नहीं रह सकते हैं। 

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रChandrakant Patil
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?