महाराष्ट्र के पालघर जिले में नगर निगम का एक वरिष्ठ अधिकारी लापता

By भाषा | Published: June 4, 2021 05:36 PM2021-06-04T17:36:03+5:302021-06-04T17:36:03+5:30

A senior municipal official missing in Maharashtra's Palghar district | महाराष्ट्र के पालघर जिले में नगर निगम का एक वरिष्ठ अधिकारी लापता

महाराष्ट्र के पालघर जिले में नगर निगम का एक वरिष्ठ अधिकारी लापता

पालघर चार जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में वसई विरार नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी दो जून से लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सहायक नगर निगम आयुक्त प्रेम सिंह जाधव दो जून को अपने घर से कार्यालय जाने के लिए निकले थे और इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है।

विरार पुलिस थाना में वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश वराडे ने बताया कि निगम अधिकारी के लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। निगम अधिकारी जाधव के विभाग के पास कोविड-19 मृतकों के शवों के निपटान और अवैध निर्माण को गिराने जैसी जिम्मेदारियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A senior municipal official missing in Maharashtra's Palghar district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे