लाइव न्यूज़ :

द्वारका एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड सड़क का एक हिस्सा ढहा, तीन मजदूर घायल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:04 IST

Open in App

गुरुग्राम, 28 मार्च द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन एलिवेटेड सड़क का एक हिस्सा यहां रविवार सुबह ढह गया, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए।

गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा सुबह साढ़े सात बजे ढहा और हादसे में तीन मजदूरों को चोटें आयी हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। इसमें क्षेत्रीय अधिकारी और परियोजना निदेशक शामिल हैं।

एनएचएआई सदस्य (परियोजना) मनोज कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिक तौर पर यह मशीनी विफलता का मामला लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।’’

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस महीने की शुरुआत में 30 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया था। यह एक्सप्रेसवे 10,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?