लाइव न्यूज़ :

लुक्सर जेल में एक कैदी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 17, 2021 14:47 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),17मार्च गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में निरुद्ध एक कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

जिला कारागार (लुक्सर) के अधीक्षक बी एस मुकुंद ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस ने 15 मार्च को सूरज महतो नामक युवक को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि महतो ने एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और युवती की मां ने इस संबंध में थाना सेक्टर 39 में 14 मार्च को मामला दर्ज कराया था।

मुकुंद ने बताया कि आरोपी को लुक्सर जेल के पास ही बने अस्थाई जेल में रखा गया था और उसने मंगलवार को अपने जूते के फीते का फंदा बनाकर बैरक के दरवाजे में लगे कुडे से उसे फंसा लिया, गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कैदी की जेल में कैसे मौत हुई, इसकी विधिवत जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी