लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने हिटलर से की केजरीवाल की तुलना, कहा- उन्होंने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 5, 2022 11:53 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना एडॉल्फ हिटलर से करने वाला एक पोस्टर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय के बाहर लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया।बग्गा ने कहा कि लोग प्रदूषण से मर रहे हैं लेकिन वह राजनीतिक पर्यटन पर हैं।राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।

नई दिल्ली: खतरनाक प्रदूषण के स्तर और स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियों को लेकर दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्राथमिक स्कूल शनिवार से बंद रहेंगे और उसके 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे, जबकि निजी कार्यालयों को इसका पालन करने की सलाह दी गई है। बता दें कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में विपक्ष लगातार केजरीवाल सरकार पर निशाना साध रहा है। 

ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तुलना एडॉल्फ हिटलर से करने वाला एक पोस्टर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय के बाहर लगाया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बग्गा ने कहा, "उन्होंने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया। लोग प्रदूषण से मर रहे हैं लेकिन वह राजनीतिक पर्यटन पर हैं।" राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह साढ़े नौ बजे 408 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीतेजिंदर पाल सिंह बग्गाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए