लाइव न्यूज़ :

अग्निशमनकर्मी पर हमला करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:25 IST

Open in App

उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली में अग्निशमनकर्मी पर कथित रूप से हमला करने एवं उसके साथ गाली-गलौज करने को लेकर दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समयपुर बादली में बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे कास्ंटेबल जितेंद्र ने सड़क पर गलत दिशा से गाड़ी चलाने पर टोकने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक कर्मी के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आरोपी अग्निशमन कर्मी के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। वीडियो में सादे कपडों में पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लिये हुए एवं अग्निशमन कर्मी का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया कि जितेंद्र घटना के समय नशे में था। पुलिस के अनुसार, अग्निशमन कर्मी किसी स्थान से वापस आ रहा था एवं दमकल गाड़ी में ईंधन डलवाने के लिए दमकल केंद्र जा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मी की शिकायत पर समयपुर बादली थाने में भादंसं एवं दिल्ली अग्निशमन सेवा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को निलंबित कर दिया गया है एवं शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। जितेंद्र समयपुर बादली थाने में तैनात था और पिछले तीन दिनों से अवकाश पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो