लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज के पूरामुफ्ती में खुलेगा नया पुलिस थाना

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:23 IST

Open in App

लखनऊ, 12 फरवरी प्रयागराज जिले के थाना धमूनगंज इलाके में एक और नया थाना खुलेगा। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने धूमनगंज के पूरामुफ्ती में नया पुलिस थाना स्‍थापित करने के निर्देश दिये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी ने शुक्रवार को बताया कि इस फैसले से क्षेत्र में शांति व्‍यवस्‍था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने और महिलाओं व जनसामान्‍य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सफलता मिलेगी।

अवस्‍थी ने कहा कि प्रयागराज में थाना धूमनगंज अंतर्गत नवीन थाना पूरामुफ्ती की स्थापना के संबंध में प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिये गये हैं।

उन्‍होंने बताया कि इस पुलिस थाने में जनशक्ति/पदों के सृजन आदि के संबंध में अलग से निर्देश जारी किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?