लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस का जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान शुरू

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी कांग्रेस की युवा इकाई ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के सम्मान में शनिवार को ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान शुरू किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के मुताबिक, किसान आंदोलन में 60 से अधिक किसानों की ‘शहादत’ हुई है और उनके सम्मान में यह अभियान आरंभ किया गया है। इसके तहत संगठन के कार्यकर्ता देश के हर जिले से एक मुट्ठी मिट्टी इकट्ठा कर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय को भेंट करेंगे। ‘शहीद’ किसानों के गांव और खेतों से भी मिट्टी लाई जाएगी।

श्रीनिवास ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ‘‘खुद को गरीब मजदूर, किसान का बेटा बताने वाले प्रधानमंत्री जी अमेरिका के लोकतंत्र की चिंता तो करते हैं, लेकिन उन्हें अपने आवास के महज कुछ किलोमीटर दूर धरने पर बैठे हुए लाखों किसानों की आवाज सुनाई नहीं देती। दरअसल, यह सरकार तानाशाह हो गई है।’’

युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताया, ‘‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम अभियान के द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गांव गांव भेजा जाएगा, जहां से वह एक मुट्ठी मिट्टी एकत्रित करेंगे और यह संदेश भी देंगे कि संविधान ने अधिकार दिया है कि किसान अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अहिंसक आंदोलन के लिए स्वतंत्र हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार मनमाने ढंग से किसी भी व्यक्ति पर उसकी मर्जी के खिलाफ कोई कानून को थोप नहीं सकती। भारतीय युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि यथाशीघ्र तीनों तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब